रविदास जयंती को लेकर गोष्ठी का आज(दो खबर)

Updated at :02 Feb 2015 9:02 PM
विज्ञापन
रविदास जयंती को लेकर गोष्ठी का आज(दो खबर)

अंबा (औरंगाबाद)प्रखंड कार्यालय अंबा के समीप संत शिरोमणी रविदास की जयंती को लेकर तैयारी जोरों पर है. रविदास पूजा समिति के सचिव अजय राम ने बताया कि मंगलवार को रविदास मंदिर के प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पूजा के बाद दिन में ही गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया […]

विज्ञापन

अंबा (औरंगाबाद)प्रखंड कार्यालय अंबा के समीप संत शिरोमणी रविदास की जयंती को लेकर तैयारी जोरों पर है. रविदास पूजा समिति के सचिव अजय राम ने बताया कि मंगलवार को रविदास मंदिर के प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पूजा के बाद दिन में ही गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इधर, माली में शहीद जगदेव प्रसाद व रैदास की जयंती का आयोजन भारतीय विद्यार्थी मोरचा द्वारा किया जाना है. इसकी जानकारी देते हुए मोरचा के बलराम कुमार मेहता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक रेणु देवी व पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान करेंगे. बांटे गये पोशाक के रुपये अंबा(औरंगाबाद) प्रखंड के मिडिल स्कूल, रसुलपुर में छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति व पोशाक के रुपये बांटे गये. हेडमास्टर गुप्तेश्वर राम ने बताया कि वर्ग तीन,चार व पांच के 144 बच्चों के बीच 72 हजार रुपये पोशाक के लिए व 28 हजार 200 रुपये छात्रवृत्ति के बांटे गये. इस मौके पर शिक्षक संजय कुमार, शंभु ठाकुर, राजेश कुमार, संतोष राम सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन