मदनपुर में युवक की गला रेत कर हत्या

Updated at :02 Feb 2015 9:02 PM
विज्ञापन
मदनपुर में युवक की गला रेत कर हत्या

तेज हथियार से गला रेता, पेट भी फाड़ दियायुवक की पहचान नहीं, शव मिलने से इलाके में सनसनी औरंगाबाद (नगर)मदनपुर थाना क्षेत्र के खेसर गांव स्थित बधार से पुलिस ने सोमवार की सुबह हत्या कर फेंका गया एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. युवक की हत्या अपराधियों ने तेज हथियार से गला […]

विज्ञापन

तेज हथियार से गला रेता, पेट भी फाड़ दियायुवक की पहचान नहीं, शव मिलने से इलाके में सनसनी औरंगाबाद (नगर)मदनपुर थाना क्षेत्र के खेसर गांव स्थित बधार से पुलिस ने सोमवार की सुबह हत्या कर फेंका गया एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. युवक की हत्या अपराधियों ने तेज हथियार से गला रेत कर व पेट फाड़ कर किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए थाने में रखी है. जानकारी देते हुए मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि युवक की हत्या अपराधियों ने चाकू से किया है. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने चौकीदारों के माध्यम से आसपास के ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन ग्रामीणों ने शव की पहचान करने से इनकार कर गये. घटनास्थल से खून सना चाकू बरामद किया गया है. पुलिस युवक की पहचान व मामले की छानबीन में जुटी हुई. इधर हत्या कर फेंके गये शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन