व्यवसायी राजू हत्याकांड का मुख्य आरोपित है ढनढन

Updated at :02 Feb 2015 9:02 PM
विज्ञापन
व्यवसायी राजू हत्याकांड का मुख्य आरोपित है  ढनढन

रविवार की रात पुलिस ने किया गिरफ्तारऔरंगाबाद कार्यालय औरंगाबाद शहर का चर्चित व्यवसायी राजू हत्याकांड के मुख्य आरोपित देवेश सिंह उर्फ ढनढन सिंह को पुलिस ने नरारी थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव से उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने ढनढन के साथ रोहतास जिले के जमुहार गांव के चंदन सिंह व […]

विज्ञापन

रविवार की रात पुलिस ने किया गिरफ्तारऔरंगाबाद कार्यालय औरंगाबाद शहर का चर्चित व्यवसायी राजू हत्याकांड के मुख्य आरोपित देवेश सिंह उर्फ ढनढन सिंह को पुलिस ने नरारी थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव से उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने ढनढन के साथ रोहतास जिले के जमुहार गांव के चंदन सिंह व ढनढन के ही गांव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेणु बिगहा के मिथलेश सिंह को गिरफ्तार किया है. वहीं एक के नाम का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है, जिन तीन लोगों के नामों का खुलासा हुआ वे व्यवसायी राजू गुप्ता के हत्याकांड में मुख्य आरोपित हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए औरंगाबाद पुलिस ने बिहार के साथ-साथ झारखंड व छत्तीसगढ़ में भी छापेमारी की थी. राजू गुप्ता हत्याकांड में जिन चार लोगों को जेल हुई है, उनमें दुर्गा यादव, रिंकू खां, सुभाष सिंह व संजय सिंह हैं. ढनढन सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजू हत्याकांड से उठेगा परदाव्यवसायी राजू हत्याकांड का मुख्य आरोपित देवेश सिंह उर्फ ढनढन सिंह की गिरफ्तारीसे इस कांड का खुलासा होना तय माना जा रहा है. अभी तक जो चार आरोपित जेल भेजे गये हैं, उन सभी ने एक ही जैसा बयान दिया है. इसमें यह बात सामने आयी कि ढनढन सिंह को मारने के लिए राजू गुप्ता ने रिंकू खां को सुपारी दी थी. लेकिन, यह बात सामने नहीं आयी कि आखिर राजू गुप्ता ढनढन सिंह को क्यूं मरवाना चाहता था. औरंगाबाद की पुलिस इस सच को अभी तक सामने नहीं ला सकी है. अब ढनढन सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले का खुलासा होने के आसार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन