चौक-चौराहों पर फिर अलाव की व्यवस्था
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Jan 2015 11:20 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : कड़ाके की ठंड व शीतलहर का प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा के निर्देश पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर फिर से अलाव की व्यवस्था की गयी है. प्रभात खबर में सोमवार को ठंड चरम पर कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं शीर्षक से छपी खबर के बाद प्रशासन की […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : कड़ाके की ठंड व शीतलहर का प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा के निर्देश पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर फिर से अलाव की व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर में सोमवार को ठंड चरम पर कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं शीर्षक से छपी खबर के बाद प्रशासन की नींद खुली और चौक चौराहों पर व्यवस्था करायी गयी. अंचलाधिकारी अमरेंद्र नारायण सिंह ने राजस्व कर्मचारी रामजी सिंह के साथ शहर के दानी बिगहा बस स्टैंड, रमेश चौक, सदर अस्पताल, जामा मसजिद, धर्मशाला चौक पर अलाव की व्यवस्था की.
अंचलाधिकारी ने बताया कि बीच में ठंड का प्रकोप कम हो गया था. इससे अलाव की व्यवस्था बंद कर दी गयी थी. अब ठंड फिर से ज्यादा पड़ने पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










