नंबर प्लेट पर गाड़ी नंबर पीले रंग में हो अंकित
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Jan 2015 11:20 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन एनसीसी कैडेट्स व स्कूली छात्रों द्वारा समाहरणालय परिसर से सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को जिला परिवहन पदाधिकारी किशोरी चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली रवाना करने के बाद किशोरी चौधरी ने कहा कि जो भी वाहन सरकारी कार्यालयों में या […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन एनसीसी कैडेट्स व स्कूली छात्रों द्वारा समाहरणालय परिसर से सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को जिला परिवहन पदाधिकारी किशोरी चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
रैली रवाना करने के बाद किशोरी चौधरी ने कहा कि जो भी वाहन सरकारी कार्यालयों में या गैर सरकारी कार्यालयों में चल रहे हैं, उसका कमर्शियल निबंधन होना जरूरी है और नंबर प्लेट पर उजले रंग पर पीले रंग से गाड़ी नंबर अंकित होना चाहिए. ऐसा नहीं रहने पर जांच में पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी.
डीटीओ ने कहा कि सड़क पर दोपहिया वाहन चलानेवाले हेलमेट व जूता का प्रयोग जरूर करें. साथ ही चारपहिया वाहन से सफर करनेवाले लोग सुरक्षा बेल्ट का प्रयोग करे.
इससे हमेशा यात्रा सुखमय व मंगलमय होता है और दुर्घटनाएं की संभावनाएं कम रहती है.
जो लोग नियम का उल्लंघन करेंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई विभाग द्वारा की जायेगी. सड़क सुरक्षा सप्ताह व वाहन जांच दोनों पूरे जिले में चल रहा है. उन्होंने कहा कि जो भी सड़क दुर्घटनाएं हो रही है वह चालकों की लापरवाही से होती है. इस मौके पर एमवीआइ केके त्रिपाठी, आरटीओ श्री मिश्र, एनसीसी के अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










