ठंड चरम पर, कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं

Updated at :12 Jan 2015 11:46 AM
विज्ञापन
ठंड चरम पर, कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं

औरंगाबाद कार्यालय : पिछले चार दिनों से सर्द हवाओं के कारण ठंड काफी बढ़ गयी है. रविवार के दिन इस वर्ष का सबसे ठंड वाला दिन माना जा रहा है. पूरे दिन शीतलहर चलती रही. आसमान में भी घने बादल छाये रहे. बादल व सूर्य के बीच लुका-छिपी का खेल दिन भर चलता रहा. दिन […]

विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : पिछले चार दिनों से सर्द हवाओं के कारण ठंड काफी बढ़ गयी है. रविवार के दिन इस वर्ष का सबसे ठंड वाला दिन माना जा रहा है. पूरे दिन शीतलहर चलती रही. आसमान में भी घने बादल छाये रहे.
बादल व सूर्य के बीच लुका-छिपी का खेल दिन भर चलता रहा. दिन के एक बजे के बाद धूप निकला. इसके पहले कुहासा छाया रहा. पूरे आसमान बादल से ढंके रहे. सुबह के समय तो सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा. लोग घरों में ही रहे.
लोग आग व गरम वस्त्र का सहारा लेकर ठंड से बचने का प्रयास करते देखे गये. लेकिन, शहर में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी थी. एक सप्ताह पूर्व अलाव जले थे, लेकिन जैसे ही तीन-चार दिन धूप निकला तो इसे बंद कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन