कैशमेमो पर अंकित रुपये ही दें
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Jan 2015 10:04 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) : केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए लागू डीबीटीएल योजना सही तरीके से चले. इसको लेकर गुरुवार को अपर समाहर्ता सुरेश प्रसाद शाह ने गैस एजेंसी वालों के साथ समाहरणालय में बैठक की. इस दौरान अपर समाहर्ता ने गैस एजेंसी वालों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में 108000 उपभोक्ता हैं. […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (कोर्ट) : केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए लागू डीबीटीएल योजना सही तरीके से चले. इसको लेकर गुरुवार को अपर समाहर्ता सुरेश प्रसाद शाह ने गैस एजेंसी वालों के साथ समाहरणालय में बैठक की.
इस दौरान अपर समाहर्ता ने गैस एजेंसी वालों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में 108000 उपभोक्ता हैं. इनमें से मात्र 53 प्रतिशत उपभोक्ता ही डीबीटीएल योजना से अब तक जुड़ पाये हैं. जो उपभोक्ता अभी भी बचे हुए हैं, उन्हें अविलंब इस योजना से जोड़ें और इसके लिए जगह-जगह कैंप लगा कर प्रचार-प्रसार के माध्यम से उपभोक्ताओं को जानकारी देना सुनिश्चित करें.
अपर समाहर्ता ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं की मृत्यु हो चुकी है, उनके उत्तराधिकारी के नाम पर नि:शुल्क कनेक्शन ट्रांसफर करें, ताकि उन्हें गैस लेने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो. गैस रिफिल प्राप्त करने से पूर्व गैस एजेंसी का प्रिटेंड कैशमेमो उपभोक्ता जरूर लें और उस पर अंकित राशि के अनुसार ही रुपये का भुगतान करें. उपभोक्ताओं को जिसे गैस एजेंसी से प्रिटेंड कैशमेमो नहीं दिया जायेगा, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी.
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम अनुग्रह सिंह, एचपी सीएल के अधिकारी कुंदन कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एके श्रीवास्तव, उमगेश्वरी गैस एजेंसी संचालक गोपाल कुमार के अलावे सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, जिला स्तरीय सभी बैंक प्रबंधक, गैस एजेंसी चलाने वाले उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










