कमात में प्रभारी मंत्री का जनता दरबार आज(फोटो नंबर-26)कैप्शन- तैयारी का जायजा लेते विधायक अशोक सिंह व अन्य

Updated at :08 Jan 2015 9:03 PM
विज्ञापन
कमात में प्रभारी मंत्री का जनता दरबार आज(फोटो नंबर-26)कैप्शन- तैयारी का जायजा लेते विधायक अशोक सिंह व अन्य

औरंगाबाद (नगर) रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के कमात गांव में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ विनोद प्रसाद यादव शुक्रवार को जनता दरबार लगायेंगे. इसमें जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा, पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा के अलावे जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. जनता दरबार का शुभारंभ प्रभारी मंत्री व जदयू […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के कमात गांव में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ विनोद प्रसाद यादव शुक्रवार को जनता दरबार लगायेंगे. इसमें जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा, पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा के अलावे जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. जनता दरबार का शुभारंभ प्रभारी मंत्री व जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह पौधारोपण से करेंगे. विधायक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जनता दरबार से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जनता दरबार का आयोजन दोपहर 12 बजे से होगा. जनता दरबार में पहुंचने वाले आम नागरिकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए ढाई सौ कार्यकर्ता को सहयोग करने में लगाया गया है. गुरुवार को इसकी तैयारी की जायजा विधायक के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी भीम प्रसाद ने लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन