(फोटो नंबर-4)परिचय-आंधी बिगहा उच्च विद्यालय में छात्रवृत्ति राशि देते प्रधानाध्यापक

Updated at :08 Jan 2015 5:02 PM
विज्ञापन
(फोटो नंबर-4)परिचय-आंधी बिगहा उच्च विद्यालय में छात्रवृत्ति राशि देते प्रधानाध्यापक

विद्यार्थियों में छात्रवृत्ति व साइकिल के रुपये बांटे देवकुंड (औरंगाबाद) गोह प्रखंड के श्री सिंह उच्च विद्यालय आंधी बिगहा (बंतारा) में सामाजिक उत्सव के तहत छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया. इस दौरान प्रधानाध्यापक कपिलदेव सिंह ने कहा कि यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बच्चों को […]

विज्ञापन

विद्यार्थियों में छात्रवृत्ति व साइकिल के रुपये बांटे देवकुंड (औरंगाबाद) गोह प्रखंड के श्री सिंह उच्च विद्यालय आंधी बिगहा (बंतारा) में सामाजिक उत्सव के तहत छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया. इस दौरान प्रधानाध्यापक कपिलदेव सिंह ने कहा कि यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ना है. श्री सिंह ने छात्र-छात्राओं को कहा कि इस पैसा का उपयोग केवल शिक्षा पर ही करें, पैसा का सदुपयोग करने से गरीब तबके के छात्र-छात्राओं की परेशानी कम होगी. इस दौरान बीसी वन के छात्र-छात्राओं को व बीसी टू के 184 विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति राशि बांटी गयी. प्रति छात्र-छात्राओं को 1800 रुपये दिये गये. छात्रवृत्ति पाकर छात्रा अजंता भारती, अंजनी कॉल, रेखा कुमारी ने कहा कि छात्रवृत्ति राशि मिलने से पढ़ाई में कोचिंग, किताब, कॉपी के लिए अभिभावकों से मांगना नहीं पड़ता है. इससे अभिभावकों का भार कुछ कम हुई है. उधर गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक शत्रुध्न शर्मा द्वारा साइकिल राशि का वितरण किया गया. इस दौरान 400 छात्रों के बीच 2500 रुपये के दर से 10 लाख रुपये का वितरण किया गया. इस मौके पर शिक्षक उमेश सिंह, अरविंद कुमार, किरण कुमारी, विजय कुमार शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन