(फोटो नंबर-2,3)परिचय-मौत के बाद बेसुध मां,रोते बिलखते परिजन

ठंड से इंटर के छात्र की मौत युगल की मां रो-रो कर हो रही बेसुध देवकुंड (औरंगाबाद)गोह प्रखंड के देवकुंड में ठंड लगने से एक छात्र की मौत हो गयी है. युगल विश्वकर्मा (16 वर्ष) इंटर का छात्र था. प्रत्येक दिन की तरह शाम सात बजे पढ़ने के लिए बैठ था. रात 10 बजे के […]
ठंड से इंटर के छात्र की मौत युगल की मां रो-रो कर हो रही बेसुध देवकुंड (औरंगाबाद)गोह प्रखंड के देवकुंड में ठंड लगने से एक छात्र की मौत हो गयी है. युगल विश्वकर्मा (16 वर्ष) इंटर का छात्र था. प्रत्येक दिन की तरह शाम सात बजे पढ़ने के लिए बैठ था. रात 10 बजे के करीब युगल को पेट में दर्द होने लगा. उसने मां कांति से कहा. उसने गांव के ही एक चिकित्सक को बुला कर इलाज करवायी, लेकिन दर्द और बढ़ता गया. डॉक्टर ने बताया कि ठंड का असर है. दर्द इतना तेज था की उसकी कराहने की आवाज से आसपास के लोग देखने आ गये. दर्द को देख कर लोग आनन-फानन में हसपुरा लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे. इस बीच करीब रात एक बज गये और पटे दर्द से कहराते हुए युगल ने दम तोड़ दिया. मौत होने के बाद घर में परिजनों की चीत्कार से सारा मुहल्ला गमगीन हो गया. मां कांति के मुंह से बस एक ही आवाज निकल रहा था कि बाप पहले ही छोड़ देलथुन अब हमरा तु हु छोड़ के चल गेल. मां को बेहाल होते देख हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था. गौरतलब है कि पांच वर्ष पहले युगल के पिता बाल मुकुंद विश्वकर्मा की मौत ब्लड सुगर बीमारी से हो गयी थी. पिता के मरने के बाद सारा जिम्मेवारी उसकी मां कांति के कंधे पर था. मां ने मजदूरी कर अपने दोनों बेटे युगल, मनु व बेटी जितनी को उम्मीदों के साथ पालन पोषण करते हुए पढ़ाई करा रही थी. लेकिन एका एक बड़े बेटे की मौत ने उसे गहरा झटका दिया है. मौत के बाद कांति बेसुध हो गयी है. आसपास के लोग परिजनों को ढाढ़स देने जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










