बुढ़वा महादेव मंदिर का रंग-रोगन करने का निर्णय

Updated at :07 Jan 2015 8:03 PM
विज्ञापन
बुढ़वा महादेव मंदिर का रंग-रोगन करने का निर्णय

नवीनगर (औरंगाबाद). बुढ़वा महादेव कांडी छठ पूजा ग्राम सेवा समिति की एक बैठक अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें बुढ़वा महादेव मंदिर का रंग-रोगन कर सौंदर्यीकरण कार्य को शुरू करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही मंदिर परिसर में चापाकल लगाने, फूलों का उद्यान बनाने व ईंट सोलिंग करने की बातें […]

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद). बुढ़वा महादेव कांडी छठ पूजा ग्राम सेवा समिति की एक बैठक अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें बुढ़वा महादेव मंदिर का रंग-रोगन कर सौंदर्यीकरण कार्य को शुरू करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही मंदिर परिसर में चापाकल लगाने, फूलों का उद्यान बनाने व ईंट सोलिंग करने की बातें तय की गयी. मंदिर परिसर को आकर्षक रूप देते हुए भव्यता प्रदान करने के लिए सभी कमेटी के कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आ ान किया गया. साथ ही परिसर में एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराने व मंदिर के चारों तरफ गेट व ग्रिल से सुसज्जित करने का निर्णय लिया गया. इस कार्य के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया, पैक्स अध्यक्ष व सरपंच आदि के साथ समाजसेवी, बुद्धिजीवी व धार्मिक कार्यों में आस्था रखने वाले लोगों से संपर्क करने की बात पर जोर दिया गया. समिति के सचिव गजेंद्र सिंह ने कहा कि इन सभी कार्यों में लाखों रुपये खर्च होंगे. छठ घाट का भी निर्माण कराया जायेगा. कार्यों को जल्द-से-जल्द पूरा कराने के लिए समिति पूरी तरह कटिबद्ध है. उन्होंने नौ जनवरी से कार्य आरंभ किये जाने की बातें कहीं. बैठक में ग्राम सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन