विद्यार्थियों में बांटी गयी छात्रवृत्ति (दो खबर)

Updated at :07 Jan 2015 8:03 PM
विज्ञापन
विद्यार्थियों में बांटी गयी छात्रवृत्ति (दो खबर)

दाउदनगर (औरंगाबाद). ओबरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिहुड़ी में विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति के रुपये बांटे गये. प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि पिछड़ी व अति पिछड़ी जाती के विद्यार्थियों को ये रुपये दिये गये. इस अवसर बीआरपी अशोक कुमार, सभी शिक्षक व गांव के लोग मौजूद थे. आलू की कीमत में कमी […]

विज्ञापन

दाउदनगर (औरंगाबाद). ओबरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिहुड़ी में विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति के रुपये बांटे गये. प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि पिछड़ी व अति पिछड़ी जाती के विद्यार्थियों को ये रुपये दिये गये. इस अवसर बीआरपी अशोक कुमार, सभी शिक्षक व गांव के लोग मौजूद थे. आलू की कीमत में कमी से किसान निराश दाउदनगर (औरंगाबाद). कीमत में कमी आने से आलू उत्पादक किसान काफी परेशान हैं. अंछा गांव के किसान अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लगभग एक हजार बीघा में अंछा गांव में आलू की खेती होती है. आलू रोपने के समय बीज, खाद, दवा व मजदूरी में जो रुपये खर्च हुए है वह भी निकल पाना मुश्किल हो पा रहा है. हालात यह हो गयी है कि किसान मजबूरी में सस्ते दाम पर अपना आलू बेचने को मजबूर हैं. किसानों ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज नहीं रहने के कारण खेल से उखाड़ने के बाद आलू को बेचना अनिवार्य हो जाता है. क्योंकि, गरमी आने के साथ ही आलू सड़ने लगता है. अभी हालात यह है कि व्यापारी 600 से 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू खरीद रहे है. लाचार होकर किसान आलू बेच रहे हैं. सरकारी स्तर पर आलू खरीद की कोई व्यवस्था नहीं होने से किसानों के सामने आलू सस्ते दर पर बेचना पड़ रहा है. इससे किसान काफी निराश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन