तैयारी का जायजा लेने कमात पहुंचे विधायक (फोटो नंबर-19) परिचय- तैयारी का जायजा लेते विधायक अशोक कुमार सिंह

औरंगाबाद (नगर)मदनपुर प्रखंड के कमात गांव में नौ जनवरी को जिला प्रभारी मंत्री डॉ विनोद प्रसाद यादव का जनता दरबार लगेगा. इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह कमात पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक कर तैयारी का जायजा लिया. बैठक में उपस्थित पूर्व मुखिया बबन प्रसाद सिंह व निर्मल […]
औरंगाबाद (नगर)मदनपुर प्रखंड के कमात गांव में नौ जनवरी को जिला प्रभारी मंत्री डॉ विनोद प्रसाद यादव का जनता दरबार लगेगा. इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह कमात पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक कर तैयारी का जायजा लिया. बैठक में उपस्थित पूर्व मुखिया बबन प्रसाद सिंह व निर्मल सिंह ने कहा कि प्रभारी मंत्री का कमात में जनता दरबार लगाने से सभी ग्रामीण काफी खुश हैं. पहली बार कोई मंत्री गांव में जनता दरबार लगा रहे हैं. इससे आसपास के ग्रामीणों को काफी लाभ होगा. साथ ही समस्याओं का समाधान होगा. अभी तक कोई भी मंत्री इस गांव में ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए नहीं पहुंचे हैं. विधायक ने कहा कि नौ जनवरी को प्रभारी मंत्री जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ कमात गांव पहुंचेंगे और जनता दरबार लगा कर समस्याओं का समाधान करेंगे. इस मौके पर प्रदीप सिंह, ब्रजेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










