विद्यालयों में पोशाक व छात्रवृत्ति राशि बांटे

Updated at :07 Jan 2015 6:03 PM
विज्ञापन
विद्यालयों में पोशाक व छात्रवृत्ति राशि बांटे

नवीनगर (औरंगाबाद)प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पोशाक व छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया. कन्या मध्य विद्यालय नवीनगर के प्रधानाध्यापक छेदी बैठा ने बताया कि 799 छात्राओं के बीच पोशाक राशि का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन द्वारा किया गया. 158 सामान्य कोटि के छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवध कुमार तिवारी द्वारा […]

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद)प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पोशाक व छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया. कन्या मध्य विद्यालय नवीनगर के प्रधानाध्यापक छेदी बैठा ने बताया कि 799 छात्राओं के बीच पोशाक राशि का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन द्वारा किया गया. 158 सामान्य कोटि के छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवध कुमार तिवारी द्वारा वितरण किया गया. मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति सचिव रीता देवी, शिक्षक ओम प्रकाश अग्रवाल, राजेश कुमार सिंह समेत सभी शिक्षक उपस्थित थे. मध्य विद्यालय गुर्दी में बीडीओ द्वारा 201 छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक राशि का वितरण किया गया. प्रधानाध्यापक विनोद दास ने बताया कि वर्ग तीन से पांच तक के 72 विद्यार्थियों, वर्ग छह से आठ तक के 129 छात्राओं के बीच रुपये बांटे गये. इस मौके पर संकुल समन्वयक सुशील सिंह, वार्ड आयुक्त शिव नाथ यादव समेत कई ग्रामीण अभिभावक मौजूद थे. नवसृजित प्राथमिक विद्यालय अनंदुआ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि त्रिपुरारी सिंह द्वारा राशि वितरण का शुभारंभ किया गया. प्रधान शिक्षक शांति देवी समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन