ऑटो व बाइकवाले कागजात लेकर चलें

Updated at :07 Jan 2015 10:48 AM
विज्ञापन
ऑटो व बाइकवाले कागजात लेकर चलें

औरंगाबाद कार्यालय: जिला पदाधिकारी नवीन चंद्र झा द्वारा अवैध रूप से चलने वाले ऑटो, मोटरसाइकिल वाहनों की जांच करने के दिये गये निर्देश के अनुपालन करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने मंगलवार को 50 से भी अधिक ऑटो व मोटरसाइकिलों को जब्त किया. डीटीओ किशोरी चौधरी ने पूरे दिन नगर थाना क्षेत्र व मुफस्सिल थाना […]

विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय: जिला पदाधिकारी नवीन चंद्र झा द्वारा अवैध रूप से चलने वाले ऑटो, मोटरसाइकिल वाहनों की जांच करने के दिये गये निर्देश के अनुपालन करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने मंगलवार को 50 से भी अधिक ऑटो व मोटरसाइकिलों को जब्त किया. डीटीओ किशोरी चौधरी ने पूरे दिन नगर थाना क्षेत्र व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया. इसमें 40 मोटरसाइकिल व 13 ऑटो को जब्त किया.

डीटीओ के अनुसार यह जांच अभियान लगातार चलाया जायेगा और इनमें जिन वाहनों के कागजात सही नहीं होंगे, चालक के पास लाइसेंस नहीं रहने पर वाहन को जब्त कर जुर्माना लगाया जायेगा. डीटीओ के इस अभियान से दिनभर शहर में मोटरसाइकिल चालकों व ऑटो चालकों में हड़कंप मचा गया.

नियम का पालन जरूरी : ऑटो व मोटरसाइकिल चलाने वालों को अब परिवहन नियमावली का अनुपालन करना अनिवार्य होगा. जिला प्रशासन द्वारा इससे संबंधित चेतावनी ध्वनि विस्तारक यंत्र से दी गयी है. इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ऑटो चलाने वाले अपने दाहिने तरफ सीट के बगल में लोहे का रॉड लगायेंगे. इससे कोई भी सवारी दायें से न चढ़ेंगे और नहीं उतरेंगा. ऑटो का पूरा कागजात ऑटो चालक के पास रहना जरूरी है. अन्यथा वाहन को जब्त कर जुर्माना लगाया जायेगा. मोटरसाइकिल चालकों को भी अब हैलमेट पहनना अनिवार्य है. मोटरसाइकिल पर दो से अधिक व्यक्ति नहीं बैठेंगे. मोटरसाइकिल चालक को ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही गाड़ी का पूरा कागजात साथ रखना है. अन्यथा उनके वाहन को जब्त कर लिया जायेगा.
सड़क पर ऑटो खड़ा करने पर भी जुर्माना : अब सड़क पर जहां-तहां ऑटो खड़ा कर पैसेंजर को उतारते व चढ़ाते अगर कोई ऑटो चालक पकड़ा जायेगा तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा. सड़क पर जहां-तहां ऑटो खड़ा करना भी प्रतिबंधित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन