मुंबई से गुमशुदा महिला रफीगंज में मिली

Updated at :06 Jan 2015 9:02 PM
विज्ञापन
मुंबई से गुमशुदा महिला रफीगंज में मिली

रफीगंज (औरंगाबाद) मुंबई के कल्याण जिला अंतर्गत महात्मा फुले चौक स्टेशन पर 30 वर्षीय कविता के पति अतीश भुइर द्वारा कविता की गुमशुदगी का मामला 24 दिसंबर 14 को दर्ज कराया गया था. इस संबंध में मुंबई से आयी पुलिस हेड कांस्टेबल गोकुल कुमार पाटील, पुलिस नायक आरके शब कार्ड तथा महिला पुलिस डायठंकर ने […]

विज्ञापन

रफीगंज (औरंगाबाद) मुंबई के कल्याण जिला अंतर्गत महात्मा फुले चौक स्टेशन पर 30 वर्षीय कविता के पति अतीश भुइर द्वारा कविता की गुमशुदगी का मामला 24 दिसंबर 14 को दर्ज कराया गया था. इस संबंध में मुंबई से आयी पुलिस हेड कांस्टेबल गोकुल कुमार पाटील, पुलिस नायक आरके शब कार्ड तथा महिला पुलिस डायठंकर ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर रफीगंज में गुमशुदा महिला की होने की सूचना मिली. पुलिस नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि रफीगंज के बाबूगंज मुहल्ले में लक्ष्मी विश्वकर्मा के घर लोकेशन के आधार पर छापेमारी की गयी. लेकिन छापेमारी के समय कोई भी बरामदगी नहीं हुई. पुलिस की जब दबाव परिजनों पर पड़ी तो लक्ष्मी विश्वकर्मा का पुत्र गौतम कुमार व गुमशुदा महिला को रफीगंज थाना लाया गया. मुंबई पुलिस ने दोनों से पूछताछ की. महिला ने गौतम के साथ विवाह करने की बात कह कर यहां से मुंबई जाने से इनकार कर दी. मुंबई पुलिस बैरंग वापस लौट गयी. लक्ष्मी विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ मुंबई के भिवड़ी मुहल्ला में रहते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन