कमात में प्रभारी मंत्री का जनता दरबार नौ को

Updated at :06 Jan 2015 6:02 PM
विज्ञापन
कमात में प्रभारी मंत्री का जनता दरबार नौ को

औरंगाबाद (नगर)रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत कमात गांव में नौ जनवरी को बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सह औरंगाबाद जिला प्रभारी मंत्री डॉ विनोद प्रसाद यादव जनता दरबार लगा कर लोगों की फरियाद सुनेंगे. इसकी जानकारी रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह ने दी है. विधायक ने बताया है कि प्रभारी मंत्री 12 […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर)रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत कमात गांव में नौ जनवरी को बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सह औरंगाबाद जिला प्रभारी मंत्री डॉ विनोद प्रसाद यादव जनता दरबार लगा कर लोगों की फरियाद सुनेंगे. इसकी जानकारी रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह ने दी है. विधायक ने बताया है कि प्रभारी मंत्री 12 बजे दिन से दो बजे तक डीएम नवीन चंद्र झा, एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा व जिला के वरीय पदाधिकारी व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी जनता दरबार में उपस्थित रहेंगे. जनता दरबार में आने वाले मामले का निष्पादन उपस्थित पदाधिकारी के माध्यम से ऑन स्पॉट किया जायेगा. विधायक ने बताया ा कि जनता दरबार के बाद महागंठबंधन दल राजद, कांग्रेस, जदयू, सपा के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष व वरीय कार्यकर्ता की उपस्थिति में बैठक आयोजित की जायेगी. इस बैठक में नवीनगर विधायक वीरेंद्र सिंह, गोह विधायक डॉ रणविजय कुमार, कुटुंबा विधायक ललन भुइंया, जहानाबाद विधायक अभिराम शर्मा, अंतरी विधायक कृष्णनंदन यादव, पूर्व विधायक अजय पासवान, रेणु देवी, सुरेश मेहता, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू के वरिष्ठ नेता प्रमोद चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन