(फोटो नंबर-3) परिचय-आदर्श नगर में जल जमाव से गुजरते लोग

Updated at :31 Dec 2014 5:03 PM
विज्ञापन
(फोटो नंबर-3) परिचय-आदर्श नगर में जल जमाव से गुजरते लोग

आदर्श नगर मुहल्ले में संक्रमण बीमारी फैलने की आशंका जल जमाव से निकलती दुर्गंध से लोगों का घर से निकला हुआ मुश्किल प्रतिनिधि, देवकुंड (औरंगाबाद) हसपुरा के आदर्श नगर मुहल्ले में नाली का निर्माण नहीं कराये जाने से जल जमाव कायम हो गया है. लगातार जल जमाव होने से कीचड़ जमा हो गया है. इससे […]

विज्ञापन

आदर्श नगर मुहल्ले में संक्रमण बीमारी फैलने की आशंका जल जमाव से निकलती दुर्गंध से लोगों का घर से निकला हुआ मुश्किल प्रतिनिधि, देवकुंड (औरंगाबाद) हसपुरा के आदर्श नगर मुहल्ले में नाली का निर्माण नहीं कराये जाने से जल जमाव कायम हो गया है. लगातार जल जमाव होने से कीचड़ जमा हो गया है. इससे आने-जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसी स्थिति सुरेश प्रसाद के घर से लेकर बितन रजक के घर तक बनी हुई है. जल जमाव से दुर्गंध निकलती रहती है. मुहल्ले के धर्मेंद्र कुमार लाला, विनोद चौधरी, गजेंद्र शर्मा, भूपेंद्र मिस्त्री ने बताया कि ऐसी स्थिति जनप्रतिनिधि के कारण हुई है. क्योंकि, मुखिया, रोजगार सेवक ग्रामीण की समस्या पर कभी ध्यान नहीं देते हैं. ग्रामसभा में इस योजना का चयन भी कर लिया गया है. बावजूद जनप्रतिनिधि अपनी लापरवाही से इस समस्या से निजात के लिए निर्माण करना मुनासिब नहीं समझे. इस कीचड़ से दुर्गंध के कारण कभी भी महामारी जैसे भयावह बीमारी फैल सकती है. इसी मुहल्ले में तीन माह पूर्व संक्रमण बीमारी से एक बच्ची की मौत हुई थी. फिर भी संबंधित अधिकारी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे है. क्या कहते हैं मुखियाहसपुरा पंचायत के मुखिया शबनम आरा ने बताया कि इस योजना को मनरेगा में दिया गया है. लेकिन पैसा के अभाव है. इससे अब तक काम प्रारंभ नहीं कराया गया है. जैसे ही पैसा उपलब्ध होगा काम शुरू कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन