गरीबों के बीच कंबल बांटे(फोटो नंबर-16)परिचय-कंबल बांटते समाजसेवी प्रकाश चंद्रा व थानाध्यक्ष अवधेश कुमार

दाउदनगर (अनुमंडल) सोन नहर पुल स्थित मासूम शाह के दरगाह पर समाजसेवी प्रकाश चंद्रा व थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने 150 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया. कंबल वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि शीतलहर व ठंड में गरीबों को कंबल मिलने से राहत मिलेगी. कंबल वितरण पुण्य का कार्य है और ऐसे काम को […]
दाउदनगर (अनुमंडल) सोन नहर पुल स्थित मासूम शाह के दरगाह पर समाजसेवी प्रकाश चंद्रा व थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने 150 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया. कंबल वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि शीतलहर व ठंड में गरीबों को कंबल मिलने से राहत मिलेगी. कंबल वितरण पुण्य का कार्य है और ऐसे काम को समाज के हर व्यक्ति को करना चाहिए. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि गरीब परिवारों के बीच कंबल ठंड से बचने का आधार बनेगा. शहर के विभिन्न मुहल्लों से आये गरीबों को पूर्व मुखिया राधेश्याम सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, जदयू नगर अध्यक्ष नंद किशोर चौधरी ने भी कंबल प्रदान किया. मुन्ना अजीज के अनुसार कंबल डॉ प्रकाश चंद्रा, राजेंद्र स्वर्णकार, अनिल स्वर्णकार, बलराम गुप्ता आदि के सौजन्य से प्राप्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










