भाजयुमो ने डीएम का फूंका पुतला (फोटो नंबर-18) परिचय-पुतलादहन करते कार्यकर्ता

दाउदनगर(अनुमंडल)मेन रोड स्थित जीतवाहन चौक के पास नगर मंडल भाजपा युवा मोरचा ने मंगलवार को जिला पदाधिकारी औरंगाबाद नवीन चंद्र झा का पुतला दहन किया. कार्यकर्ता वाहनों के यात्री किराया नहीं कम होने पर आक्रोशित थे. कार्यकर्ताओं का कहना था कि किराये में कमी किया जाना चाहिए था. पर, मनमाना भाड़ा वसूल की जा रही […]
दाउदनगर(अनुमंडल)मेन रोड स्थित जीतवाहन चौक के पास नगर मंडल भाजपा युवा मोरचा ने मंगलवार को जिला पदाधिकारी औरंगाबाद नवीन चंद्र झा का पुतला दहन किया. कार्यकर्ता वाहनों के यात्री किराया नहीं कम होने पर आक्रोशित थे. कार्यकर्ताओं का कहना था कि किराये में कमी किया जाना चाहिए था. पर, मनमाना भाड़ा वसूल की जा रही है. कहा कि विगत 10 अक्तूबर को परिवहन भाड़े में कमी की मांग को लेकर एक आवेदन डीएम को दिया गया था. पर, इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार समय-समय पर डीजल के मूल्य में कमी करते आ रही है. पर यात्री भाड़े में कोई कमी नहीं हो रही है. कार्यकर्ताओं ने बढ़ती अपराध की घटनाओं व कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, ठेकेदार द्वारा कार्यों में लूट का आरोप लगाते हुए इसके लिए बिहार सरकार को जिम्मेवार बताया. पुतला दहन में नगर मंडल अध्यक्ष शंभु कुमार, विकास कांस्यकार, डॉ सुनील पाठक, कमलेश महतो सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










