थुम्बी को हरा बरहारा पहंुची फाइनल में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2014 8:03 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट)नवीनगर के प्रगति खेल मैदान पर शनिवार को पुलिस-पब्लिक सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला गया. सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन माली थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने किया. इसमें बरहारा व थुम्बी की टीम के बीच मुकाबला हुआ. मैच के प्रारंभ से ही बरहारा की टीम थुम्बी की टीम पर हावी रही और 5-1 से […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट)नवीनगर के प्रगति खेल मैदान पर शनिवार को पुलिस-पब्लिक सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला गया. सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन माली थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने किया. इसमें बरहारा व थुम्बी की टीम के बीच मुकाबला हुआ. मैच के प्रारंभ से ही बरहारा की टीम थुम्बी की टीम पर हावी रही और 5-1 से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया. रविवार को इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जायेगा, जिसमें मिर्जापुर व बरहारा की टीम के बीच टक्कर होगी. सेमीफाइनल मैच का विजेता बनने के बाद बरहारा की टीम के खिलाडि़यांे को सम्मानित किया. इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. बस जरूरत है तो इसे निखारने की. इस तरह के खेल आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाडि़यों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. थानाध्यक्ष ने सभी खिलाडि़यों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मैच खेलने की अपील की. इस मौके पर राजपुर पंचायत के मुखिया जगनारायण सिंह, मिर्जापुर के मुखिया कुमार राजेंद्र, पैक्स अध्यक्ष अमोद सिंह, संतोष कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन