पचरिया के पास मदार नदी पर बन सकता है पुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2014 7:03 PM
औरंगाबाद (कोर्ट): रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पचरिया गांव के समीप मदार नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से 60 मीटर लंबा पुल का निर्माण शीघ्र हो सकता है. इसके लिए रफीगंज जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में गैरसरकारी संकल्प संख्या सात के माध्यम से प्रश्न उठाया है. विधायक श्री सिंह ने […]
औरंगाबाद (कोर्ट): रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पचरिया गांव के समीप मदार नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से 60 मीटर लंबा पुल का निर्माण शीघ्र हो सकता है. इसके लिए रफीगंज जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में गैरसरकारी संकल्प संख्या सात के माध्यम से प्रश्न उठाया है.
विधायक श्री सिंह ने प्रश्न उठाते हुए सरकार से मांग की है कि रफीगंज प्रखंड की कझपा पंचायत अंतर्गत पचरिया गांव के पास मदार नदी पर पुल निर्माण की अतिआवश्यकता है.
बरसात के दिनों में इस क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है. इस स्थिति में इस पुल का निर्माण हो जाने से एक बड़ी आबादी इससे लाभान्वित होगी. विधायक द्वारा उठाये गये प्रश्न का जवाब देते हुए ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रश्न स्वीकारात्मक है. राज्य सरकार पुल का निर्माण करवाने का विचार रखती है और पुल के निर्माण में चार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. विधायक ने बताया कि मदार नदी पर पुल बनाने की स्वीकृति मिल गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










