फरवरी में साक्षरता कर्मियों का होगा राष्ट्रीय अधिवेशन:सचिव(फोटो नंबर-7)परिचय-बैठक करते जिला सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी व अन्य

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2014 5:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) गेट स्कूल में शनिवार को साक्षर भारत मिशन की एक बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने की. इसमें निर्णय लिया गया कि फरवरी में साक्षरता कर्मियों का राष्ट्रीय अधिवेशन औरंगाबाद जिला में होगा. इसमें पूरे देश के साक्षरताकर्मी भाग लेंगे. बैठक में साक्षरताकर्मियों की परेशानी पर विचार-विमर्श किया गया. साथ […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) गेट स्कूल में शनिवार को साक्षर भारत मिशन की एक बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने की. इसमें निर्णय लिया गया कि फरवरी में साक्षरता कर्मियों का राष्ट्रीय अधिवेशन औरंगाबाद जिला में होगा. इसमें पूरे देश के साक्षरताकर्मी भाग लेंगे. बैठक में साक्षरताकर्मियों की परेशानी पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही, निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय राज्य मानव संसाधन मंत्री उपेंद्र कुशवाहा व बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल को आमंत्रित किया जायेगा. इसके अलावे अन्य प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें साक्षरता केंद्रों के नये केंद्र के लिए असाक्षरों का नामांकन करने का निर्देश टोला सेवकों को दिया गया तथा साक्षरता केंद्रों से नवसाक्षर हुए लोगों के 11 जनवरी होनेवाली महापरीक्षा में शामिल कराने की बात कही गयी. जिला सचिव ने कहा कि जो लगातार तीन बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहेंगे, वैसे लोगों से स्पष्टीकरण पूछते हुए मानदेय कटौती की जायेगी. बैठक में जिला लोक शिक्षा समिति के वरीय पदाधिकारी डॉ इंदेश्वर कुमार, प्रखंड समन्वयक यशवंत कुमार, प्रतिभा देवी,पूनम देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन