किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2014 7:01 PM
औरंगाबाद (कोर्ट)जिला राष्ट्रवादी किसान कांग्रेस पार्टी द्वारा मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनायी गयी. जयंती के मौके पर एक समारोह आयोजित की गयी, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया. समारोह की अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा ने की. उन्होंने […]
औरंगाबाद (कोर्ट)जिला राष्ट्रवादी किसान कांग्रेस पार्टी द्वारा मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनायी गयी. जयंती के मौके पर एक समारोह आयोजित की गयी, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया. समारोह की अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा ने की. उन्होंने संबोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे. उन्होंने किसानों के लिए कई काम किये. हालांकि, वर्तमान में किसानों की हालत दयनीय है. कई सरकार आती-जाती रही, लेकिन किसानों के हितों में कोई भी ठोस काम नहीं किया गया. इससे किसानों की हालत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार से किसानों के लिए विशेष योजना चलाने की मांग की. इस मौके पर मालती पटेल, राकेश कुमार, ब्रजेश कुमार, बबन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










