शव आते ही जलपुरा में मातम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2014 7:01 PM
रविवार की रात कुछ लोगों ने मजदूर अभय की कुछ लोगों ने पीट कर हत्या कर दीमृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल (फोटो नंबर-8) परिचय-रोती-बिलखती मृतक की पत्नी प्रमिला देवी.देवकुंड (औरंगाबाद). हसपुरा प्रखंड के जलपुरा गांव में मजदूर अभय कुमार राही की हत्या के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पोस्टमार्टम के […]
रविवार की रात कुछ लोगों ने मजदूर अभय की कुछ लोगों ने पीट कर हत्या कर दीमृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल (फोटो नंबर-8) परिचय-रोती-बिलखती मृतक की पत्नी प्रमिला देवी.देवकुंड (औरंगाबाद). हसपुरा प्रखंड के जलपुरा गांव में मजदूर अभय कुमार राही की हत्या के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव को गांव में लाया गया कि सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सभी की जबान से बस एक ही आवाज निकल रही थी कि अब अभय की पत्नी प्रमीला देवी कैसे रहेगी. दबंगों ने तो उसका सहारा ही छीन लिया. मृतक अभय की पत्नी प्रमीला का रो-रो कर बुरा हाल था. वह बार-बार बेहोश हो जा रही है. पड़ोस की महिलाएं उसे ढाढ़स बंधाते रहे. प्रमीला को जब भी होश में आती थी तो वह कहती थी कि अब हम अपने व बच्चे पेट कैसे भरेंगे. उसका हाल देख कर लोगों की आंखें भी नम हो जा रही थी. गौरतलब है कि मजदूर अभय कुमार राही को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










