खलिहान में आग से सैकड़ों बोझा धान राख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2014 5:01 PM
मदनपुर (औरंगाबाद)प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरी गांव में खलिहान में आग लगने से धान के 350 बोझा जल कर खाक हो गया. जानकारी के अनुसार, आग सोमवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब बलेंद्र महतो की खलिहान में लगी. खलिहान बेरी व रूनिया गांव के बीच हेठला आहर स्थित है. आग की […]
मदनपुर (औरंगाबाद)प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरी गांव में खलिहान में आग लगने से धान के 350 बोझा जल कर खाक हो गया. जानकारी के अनुसार, आग सोमवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब बलेंद्र महतो की खलिहान में लगी. खलिहान बेरी व रूनिया गांव के बीच हेठला आहर स्थित है. आग की लपटे देख काफी संख्या में ग्रामीण गये और डीजल पंप सेट से आग बुझाया. मौके से जिला पर्षद सदस्य प्रफुल्ल सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारी औरंगाबाद को दमकल भेजवाने हेतु फोन किया. घटनास्थल पर दमकल पहुंचने से पूर्व ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










