सल्लू को सीएस ने दिया प्रशस्ति पत्र (फोटो नंबर-24) परिचय-सल्लू को प्रशस्ति पत्र देते सिविल सर्जन डा.परशुराम भारती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2014 8:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) समाज के क्षेत्र में सराहनीय काम करने को लेकर सिविल सर्जन डा परशुराम भारती ने युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मो शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खां को प्रशस्ति पत्र दिया है. सिविल सर्जन ने अपने ज्ञापांक 3576, दिनांक 20 दिसंबर 14 के माध्यम से जारी किये गये प्रमाण पत्र में कहा है कि […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) समाज के क्षेत्र में सराहनीय काम करने को लेकर सिविल सर्जन डा परशुराम भारती ने युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मो शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खां को प्रशस्ति पत्र दिया है. सिविल सर्जन ने अपने ज्ञापांक 3576, दिनांक 20 दिसंबर 14 के माध्यम से जारी किये गये प्रमाण पत्र में कहा है कि शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खां ने 29 जुलाई को शिवम पेट्रोल पंप के समीप हुए कांवरिया बस हादसे में महत्वपूर्ण काम किया था. जख्मी हुए कांवरियों को इलाज कराने में सहयोग किया था. इसके कारण इन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया. सविल सर्जन ने कहा कि सल्लू समाज के लिए हमेशा काम करते रहते हैं. यही नहीं जनहित समस्याओं को लेकर इनके द्वारा आंदोलन भी किया जाता रहा है. मालूम हो कि 29 जुलाई को कांवरिया बस हादसे में 10 कांवरियों की मौत हो गयी थी. दर्जनों कांवरिया जख्मी हुए थे. उस वक्त सूचना पाकर सल्लू सदर अस्पताल पहुंच कर जख्मी कांवरियों का इलाज करवाया था. इस मौके पर अनवर जाफरी,अभिजीत सिंह, रामाकांत पांडेय, एजाज अख्तर,संजीव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन