'सरकार किसानों को दे रही धोखा'

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2014 5:01 PM

विज्ञापन

किसान बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों में बेच रहे धान कुटुंबा (औरंगाबाद) पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व वर्तमान मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बार-बार बयान देने के बावजूद भी धान की खरीदारी नहीं हो रही है. किसान औने-पौने भाव में बिचौलिया के हाथों धान बेचने को मजबूर है. उक्त बातें पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता […]

विज्ञापन

किसान बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों में बेच रहे धान कुटुंबा (औरंगाबाद) पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व वर्तमान मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बार-बार बयान देने के बावजूद भी धान की खरीदारी नहीं हो रही है. किसान औने-पौने भाव में बिचौलिया के हाथों धान बेचने को मजबूर है. उक्त बातें पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता डॉ सुरेश पासवान ने प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि सरकार सुखाड़ क्षेत्रों में किसानों की फसल की भरपाई के लिए न तो वैकल्पिक खेती करायी न मुआवजा दिया. इतना ही नहीं कर्ज व मालगुजारी भी माफ नहीं किया गया. डीजल अनुदान योजना सिर्फ कागजों एवं कार्यालयों तक सिमट कर रह गयी. आगे उन्होंने कहा कि गत वर्ष सुखाड़ होने की स्थिति में अधिकारियों द्वारा मालगुजारी वसूली में रोक लगायी पर माफ नहीं किया. इसका नतीजा यह हुआ कि अभी किसानों को मालगुजारी देने में दुगुनी राशि देनी पड़ रही है. पूर्व मंत्री ने कहा कि इससे किसानों में भारी आक्रोश है, जिसका खामियाजा 2015 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में वर्तमान सरकार को भुगतनी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन