गांवों में लगेगा ट्रांसफॉर्मर : विधायक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2014 5:01 PM

विज्ञापन

कोलकाता की टीएमसी कंपनी कर रही सर्वेरफीगंज (औरंगाबाद) रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांवों एवं टोलों में ट्रांसफॉर्मर लगाये जाने की अनुशंसा विधायक ने की है. स्थानीय जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में जो गांव एवं टोला ट्रांसफॉर्मर एवं बिजली से वंचित है वहां जल्द ही ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जायेगा. […]

विज्ञापन

कोलकाता की टीएमसी कंपनी कर रही सर्वेरफीगंज (औरंगाबाद) रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांवों एवं टोलों में ट्रांसफॉर्मर लगाये जाने की अनुशंसा विधायक ने की है. स्थानीय जदयू विधायक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में जो गांव एवं टोला ट्रांसफॉर्मर एवं बिजली से वंचित है वहां जल्द ही ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जायेगा. इसके लिये शुक्रवार को बिजली विभाग के सीएमडी अमृत प्रत्यय, एमडी पलका साहनी व पावर सप्लाइ के एमडी संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर विस्तृत बात की गयी तथा अनुशंसा पत्र दिया गया. सीएमडी ने गांव एवं टोलो में ट्रांसफॉर्मर, पोल एवं तार लगाने के लिए विधायक को आश्वस्त किया. इन्होंने आगे बताया कि पूर्व में 625 ट्रांसफॉर्मर लगाये जाने की अनुशंसा पत्र दिया था, जिसके आलोक में कोलकाता की टीएमसी कंपनी द्वारा सर्वे का कार्य तेजी से किया जा रहा है. सर्वे इंचार्ज अभिजीत दस्ता को विभाग ने जल्द सर्वे का रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. ताकि जल्द ही इस पर कार्य किया जा सके. विधायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है कि सभी गांव एवं टोलों में बिजली पहुंचे और सभी लोगों को बिजली की रोशनी मयस्सर हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन