ePaper

37 साल बाद सात आरोपियों को हुई तीन वर्ष की सजा, ...जानें क्या है मामला?

Updated at : 18 Feb 2020 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
37 साल बाद सात आरोपियों को हुई तीन वर्ष की सजा, ...जानें क्या है मामला?

औरंगाबाद:व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय निखिलेश कुमार त्रिपाठी की अदालत ने मारपीट मामले की सुनवाई करते हुए सात आरोपियों को तीन वर्ष की सजा सुनायी है. वहीं, पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा का प्रावधान फैसले में सुनाया है. […]

विज्ञापन

औरंगाबाद:व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय निखिलेश कुमार त्रिपाठी की अदालत ने मारपीट मामले की सुनवाई करते हुए सात आरोपियों को तीन वर्ष की सजा सुनायी है. वहीं, पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा का प्रावधान फैसले में सुनाया है. यह फैसला गोह थाना कांड संख्या 4/1983 की भादवि की धारा 148, 323, 452 के तहत सुनाया है. पूरा मामला यह है कि 14 जनवरी 1983 को मामूली विवाद को लेकर गांव में मारपीट की घटना हुई थी.

इस घटना स संबंधित प्राथमिकी थान में राजनंदन बिंद के बयान पर दर्ज करायी गयी थी, इसमें कई लोगों को आरोपित बनाया था. न्यायालय में 37 वर्षों तक चली सुनवायी के बाद रामरच विंद, राजदेव विंद, परशुराम विंद, शिवरती विंद, गेंदा पासवान, गुरुचरण पासवान, भुनेश्वर पासवान सभी निवासी झिकटिया को तीन साल की सजा सुनायी और जुर्माना लगाया.जबकि, दुधश्वर विंद, कपिल मिस्त्री, बिरजा बरई को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. इस कांड में एपीपी महेंद्र प्रसाद सिह न बहस किया. फैसला से संबंधित जानकारी अधिवक्ता सतीशकुमार स्नेही ने दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन