औरंगाबाद में सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, पांच माह पूर्व ही हुई थी शादी

औरंगाबाद: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजौली मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साला और बहनोई की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान पड़रिया गांव के निवासी संजय सिंह के पुत्र छोटू सिंह और रिसियप थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी राकेश सिंह के रूप में की गयी है. घटना […]
औरंगाबाद: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजौली मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साला और बहनोई की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान पड़रिया गांव के निवासी संजय सिंह के पुत्र छोटू सिंह और रिसियप थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी राकेश सिंह के रूप में की गयी है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों साला-बहनोई देर रात रक्सेल तेंदुआ जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये. हादसे में छोटू की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि, इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में राकेश सिंह ने दम तोड़ दिया.
मालूम हो कि मृतक छोटू की शादी पांच माह पूर्व ही हुई थी. वह अपने साले के साथ ससुराल जा रहे थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि राकेश सिंह की मौत ने मॉडल अस्पताल में व्याप्त चिकित्सकीय व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. यदि यहां वर्षों से बंद पड़ा आईसीयू चालू हालत में रहता, तो शायद राकेश सिंह को बचाया जा सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




