औरंगाबाद में घरेलू विवाद में पत्नी ने पति की गला दबाकर कर दी हत्या, पत्नी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2019 11:13 AM
औरंगाबाद : जिले में दिल दहला देनेवाली घटना घटी है. मामूली विवाद को लेकर पत्नी ने पति को गला दबाकर मार डाला. घटना रिसियप थाना क्षेत्र के सड़सा गांव की है. पता चला कर मृतक अनिल सिंह और पत्नी अनीता देवी के बीच विवाद अक्सर होता रहता था. दीपावली की रात पूजा-पाठ करने के बाद […]
औरंगाबाद : जिले में दिल दहला देनेवाली घटना घटी है. मामूली विवाद को लेकर पत्नी ने पति को गला दबाकर मार डाला. घटना रिसियप थाना क्षेत्र के सड़सा गांव की है. पता चला कर मृतक अनिल सिंह और पत्नी अनीता देवी के बीच विवाद अक्सर होता रहता था. दीपावली की रात पूजा-पाठ करने के बाद दोनों पति-पत्नी एक कमरे में सोने के लिए चले गये. इसी बीच, अनीता देवी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी. पति ने जब विरोध किया, तो पत्नी ने घर के अंदर ही गला दबा कर उसकी हत्या कर दी.
परिजनों को घटना की सूचना जब घर के अन्य मिली, तो तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष गुलफान अली दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया. वहीं, घटना का अंजाम देनेवाली पत्नी अनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पत्नी को जेल भेजा जा रहा है. साथ ही, घटना के पीछे के कारणों की जांच और मामले का अनुसंधान किये जा रहे हैं. मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










