औरंगाबाद : रिश्तेदार ने युवती को बुलाकर किया जबरन बलात्कार, मारपीट कर बनाया वीडियो, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2019 7:19 AM
केशव कुमार सिंह औरंगाबाद : जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के एक रिश्तेदार ने 20 वर्षीय युवती को बुलाकर जबरन बलात्कार किया. विरोध करने पर युवती मारपीट कर वीडियो बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में परैया थाना क्षेत्र के युवती ने कजपा गांव के अजय प्रसाद गुप्ता के 22 वर्षीय […]
केशव कुमार सिंह
औरंगाबाद : जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के एक रिश्तेदार ने 20 वर्षीय युवती को बुलाकर जबरन बलात्कार किया. विरोध करने पर युवती मारपीट कर वीडियो बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में परैया थाना क्षेत्र के युवती ने कजपा गांव के अजय प्रसाद गुप्ता के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक गुप्ता को नामजद आरोपी बनाते हुए रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 27 अप्रैल को अभिषेक गुप्ता ने गया स्टेशन पर आवश्यक कार्य का बहाना बनाकर बुलाया और रफीगंज थाना क्षेत्र के अपने गांव अपने गांव कजपा ले आया तथा मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाया वही कपड़ा भी फाड़ कर वीडियो बनाया.थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल को महिला थाना गया में इस मामले में शिकायत से संबंधित आवेदन युवती द्वारा दिया गया.
महिला थाना गया द्वारा पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्यवाही हेतु 30 अप्रैल को रफीगंज थाना में भेजा गया.इसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक गुप्ता पर बलात्कार एवं मारपीट का मुकदमा दर्ज कर पीड़ित युवती को चिकित्सीय जांच एवं 164 के बयान हेतु औरंगाबाद भेजा गया है. इधर मामले की अनुसंधान करते त्वरित गति से शुरू कर दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










