औरंगाबाद : स्कॉर्पियो ने सड़क पर खड़े ट्रक में मारी टक्कर, चार की मौत, दो घायल

Updated at : 25 Apr 2019 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : स्कॉर्पियो ने सड़क पर खड़े ट्रक में मारी टक्कर, चार की मौत, दो घायल

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में नवीनगर प्रखंड के नवीनगर थाना क्षेत्र के पंचायत चंद्रगढ़ के करमा फतेहपुर निवासी सुरेश सिंह तथा वाहन चालक कूटूंबा थाना क्षेत्र के दधपा निवासी मुकेश कुमार सिंह, पुरोहित झारखंड राज्य के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के देवडीह गांव निवासी अनुग्रह पाठक एवं टंडवा थाना क्षेत्र के सुढ़ना गांव निवासी अशोक […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में नवीनगर प्रखंड के नवीनगर थाना क्षेत्र के पंचायत चंद्रगढ़ के करमा फतेहपुर निवासी सुरेश सिंह तथा वाहन चालक कूटूंबा थाना क्षेत्र के दधपा निवासी मुकेश कुमार सिंह, पुरोहित झारखंड राज्य के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के देवडीह गांव निवासी अनुग्रह पाठक एवं टंडवा थाना क्षेत्र के सुढ़ना गांव निवासी अशोक सिह की मौत हो गयी.

वहीं करमा फतेहपुर निवासी महेंद्र सिह एवं संजय सिह घायल हो गये जिनका इलाज गया मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार सभी लोग करमा फतेहपुर से स्कार्पियो गाड़ी नंबर बीआर26एफ 5682 से सत्येंद्र सिह के पुत्र विनय कुमार सिंह का बारात झारखंड राज्य के बोकारो जिला के बेरमो करगली गेट बैंक एरिया ऑफिसर्स क्लब में विजेंद्र सिंह की पुत्री नेहा कुमारी की शादी में जा रहे थे की आमस के समीप स्कार्पिओ ने ट्रक मे टक्कर मार दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन