औरंगाबाद के कुटुंबा में रामविलास पासवान ने की चुनाव सभा, कहा, पूर्व की सरकारों ने देश को सिर्फ लूटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2019 6:11 AM
अंबा (औरंगाबाद). हमारी लड़ाई मुस्लिम भाइयों से नहीं बल्कि राष्ट्र के दुश्मनों से है. देश के सैनिकों पर वार करनेवालों का पीएम मोदी ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. ये बातें केंद्रीय मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहीं. वह रविवार को प्राचीन गढ़ कुटुंबा के मैदान में चुनाव सभा को संबोधित कर […]
अंबा (औरंगाबाद). हमारी लड़ाई मुस्लिम भाइयों से नहीं बल्कि राष्ट्र के दुश्मनों से है. देश के सैनिकों पर वार करनेवालों का पीएम मोदी ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. ये बातें केंद्रीय मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहीं. वह रविवार को प्राचीन गढ़ कुटुंबा के मैदान में चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन ने मुस्लिम वर्ग के लोगों को टिकट दिया है.
इसके साथ ही सभी जाति के लोगों को सम्मान मिला है. उन्होंने पूर्व मंत्री सुरेश पासवान पर निशाना साधा व पासवान जाति को उनके बहकावे में नहीं आने की बात कही. उच्च जाति के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण देने काम एनडीए सरकार में किया गया है. कहा कि पूर्व की सरकार ने देश को लुटने का काम किया है. उन्होंने जनता से अनुमति लेकर सांसद सुशील कुमार सिंह को जीत का माला पहनाया.
लालटेन फेंक एलइडी का लोग कर रहे उपयोग : मोदी
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने औरंगाबाद के एनडीए प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के लिए वोट मांगा.
उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी व महंगाई अब चुनावी मुद्दा नहीं रह गया है. अब पक्की सड़क से जुड़ गया है. अब खेतों में बिजली पहुंचाने का काम शुरू किया गया है. 31 दिसंबर तक खेतों तक बिजली की व्यवस्था की जायेगी. 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से सिंचाई के लिए बिजली दी जायेगी. लोगों ने लालटेन फेंक दिया और एलइडी बल्ब प्रयोग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










