राजधानी हादसे का आरोपित नक्सलियों का शीर्ष नेता आशुतोष पकड़ा गया

Updated at : 08 Jun 2018 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
राजधानी हादसे का आरोपित नक्सलियों का शीर्ष नेता आशुतोष पकड़ा गया

औरंगाबाद व गया जिले के एक दर्जन मामलों में है वांछित औरंगाबाद नगर : प्रतिबंधित नक्सली भाकपा माओवादी के चाल्हो जोन के सब जोनल कमांडर आशुतोष यादव उर्फ युगल यादव को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मदनपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर बधार से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी देते हुए एसपी […]

विज्ञापन

औरंगाबाद व गया जिले के एक दर्जन मामलों में है वांछित

औरंगाबाद नगर : प्रतिबंधित नक्सली भाकपा माओवादी के चाल्हो जोन के सब जोनल कमांडर आशुतोष यादव उर्फ युगल यादव को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मदनपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर बधार से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी देते हुए एसपी डाॅ सत्यप्रकाश ने बताया कि सब जोनल कमांडर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मदारपुर बधार में आया हुआ था. गुप्त सूचना के आधार पर मदनपुर थाने की पुलिस, सीआरपीएफ, एसटीएफ व कोबरा की टीम ने एएसपी (अभियान) राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक थर्नेट, एक पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि फिलहाल चाल्हो जोन का सबजोनल कमांडर है. इसका काम क्षेत्र में दहशत फैला कर लेवी वसूली करना है.
एसपी ने बताया कि रफीगंज में हुए राजधानी ट्रेन हादसे में यह नक्सली शामिल था, जिसने अपने साथियों के साथ पटरी को उड़ाया था. इसके विरुद्ध गया व औरंगाबाद जिले में एक दर्जन कांड दर्ज हैं. हाल में मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव के समीप पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था. एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में बताया कि उस मुठभेड़ में संजीत जी, अभिजीत, नवल, प्रसाद व कालिका सहित 40 लोगों की टीम थी. पूछताछ के क्रम में बताया कि एक टीम में 10 लड़कियां शामिल रहती हैं, जिन्हें हथियार चलाने से लेकर बंम विस्फोट करने की पूरी जानकारी है.
लेवी का पैसा जाता है विपिन के पास: गिरफ्तार सब जोनल कमांडर ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि ईंट-भट्ठा, गेल इंडिया व सड़क निर्माण कराने वाले लोगों से जो लेवी की राशि वसूली जाती है, उसे नक्सली कमांडर विपिन जी लेते हैं. उनके द्वारा लेवी के अनुसार कमीशन की राशि दी जाती है.
पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि कुछ वर्ष पहले उसके भाई व मां की हत्या डकैती के दौरान अपराधियों ने कर दी थी. उस घटना का बदला लेने के लिए संगठन में शामिल हुआ था. तब से लेकर आज तक कई बड़ी घटनाओं काे अंजाम दिया. एसपी ने बताया कि पहले भी नक्सली कांडों में जेल जा चुका है. गिरफ्तारी में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट बी श्रवण कुमार, इंस्पेक्टर श्याम किशोर सिंह, मदनपुर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार, नगर थाना के दारोगा दिलीप मांझी व सलैया थानाध्यक्ष अंजय कुमार चौधरी सहित अन्य लोग शामिल थे. एसपी ने इस सभी पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की बात कही है.
अच्छा रिजल्ट पानेवाले होनहारों का कराया मुंह मीठा, होंगे सम्मानित भी
कठिन परिश्रम को दिया श्रेय
कृष्णा कोचिंग व उसकी शाखा भखरुआं मोड़ के रैंकर्स पॉइंट के विद्यार्थियों का भी बेहतर परीक्षा परिणाम रहा है. निदेशक मदन कुमार ने बताया कि ओम कुमार ने 74.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है .वहीं वीरेंद्र कुमार को 70 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. संस्था में पढ़ाई करने वाले 90 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है .प्रथम श्रेणी होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 62 और द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 47 है .मदन कुमार के अलावा संस्था के एडमिन दिव्य प्रकाश ने कहा है कि इस सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम समर्पण की भावना को जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन