सड़कों से हटाये गये कब्जे, कुछ देर के लिए ही सही, पर थोड़ी राहत

औरंगाबाद सदर : अतिक्रमण से परेशान शहरवासियों को शनिवार को थोड़ी राहत मिली. एसडीओ प्रदीप कुमार व जिला परिवहन पदाधिकारी रवींद्रनाथ गुप्ता के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया. इस अभियान में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार व नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल भी शामिल रहे. अतिक्रमण हटाने की […]
औरंगाबाद सदर : अतिक्रमण से परेशान शहरवासियों को शनिवार को थोड़ी राहत मिली. एसडीओ प्रदीप कुमार व जिला परिवहन पदाधिकारी रवींद्रनाथ गुप्ता के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया. इस अभियान में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार व नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल भी शामिल रहे. अतिक्रमण हटाने की शुरुआत रमेश चौक से की गयी, जो महावीर मंदिर मोड़ तक चली. पुराने जीटी रोड़ पर ठेला व स्थानीय दुकान लगाये लोगों को हटाया गया.
एसडीओ ने अतिक्रमणकारियों को सख्त निर्देश भी दिया. इस दौरान उन्होंने सड़क पर दुकान लगाने वालों को भी हटाते हुए चेतावनी दी और कहा कि अतिक्रमण करनेवालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. सड़क पर रखा हुआ सामान जब्त किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




