नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने डीइओ के समक्ष रखीं समस्याएं

औरंगाबाद सदर : पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को नये जिला शिक्षा पदाधिकारी मो अलीम को बुके व शॉल देकर सम्मानित किया. संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से जिला शिक्षा पदाधिकारी को अवगत कराया. अध्यक्ष ने शिक्षकों के लंबित वेतन, बकाया एरियर, […]
औरंगाबाद सदर : पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को नये जिला शिक्षा पदाधिकारी मो अलीम को बुके व शॉल देकर सम्मानित किया. संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से जिला शिक्षा पदाधिकारी को अवगत कराया. अध्यक्ष ने शिक्षकों के लंबित वेतन, बकाया एरियर, सेवा पुस्तिका का निर्धारण सातवें वेतन का भुगतान, स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति जैसी समस्याओं को डीइओ के समक्ष रखकर समाधान करने की गुजारिश की.
डीइओ ने कहा कि वैसे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जिनके प्रखंडों से शिक्षकों का सेवा पुस्तिका हस्ताक्षर कर नहीं भेजा रहा है. उन पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि जैसे ही राशि उपलब्ध हो जाती है ईद से पहले सातवें वेतन का भुगतान किया जायेगा.डीइओ ने शेष समस्याओं पर विचार कर उनके समाधान की बात भी कही .इस अवसर पर जिला सचिव राजीव कुमार यादव, उपाध्यक्ष फसीह शमशी,कोषाध्यक्ष कैशर नवाब, संयोजक सत्येंद्र पासवान,प्रखंड अध्यक्ष जनेश्वर राम,मदनपुर अध्यक्ष रविंद्र सिंह,कुटुंबा अध्यक्ष दिनेश राम,नवीनगर अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह,सचिव वंश दयाल पाल,दिलीप कुमार,सुजीत कुमार,श्रीकांत कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




