छतरपुर में मुठभेड़, टीपीसी के तीन एरिया कमांडर ढेर तीन नक्सली गिरफ्तार

Updated at : 29 May 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
छतरपुर में मुठभेड़, टीपीसी के तीन एरिया कमांडर ढेर तीन नक्सली गिरफ्तार

पलामू/औरंगाबाद : झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के काला पहाड़ पंचायत के हिंसागडुंडुर में पुलिस ने मुठभेड़ में टीपीसी के तीन एरिया कमांडर को मार गिराया. मुठभेड़ रविवार रात करीब 11:45 से 1:30 बजे तक चली. मारे गये एरिया कमांडर में चतरा का रहनेवाला पवन, गढ़वा निवासी चंदन कुमार और पाटन के […]

विज्ञापन

पलामू/औरंगाबाद : झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के काला पहाड़ पंचायत के हिंसागडुंडुर में पुलिस ने मुठभेड़ में टीपीसी के तीन एरिया कमांडर को मार गिराया. मुठभेड़ रविवार रात करीब 11:45 से 1:30 बजे तक चली. मारे गये एरिया कमांडर में चतरा का रहनेवाला पवन, गढ़वा निवासी चंदन कुमार और पाटन के नावाजयपुर का रहनेवाला अमरजीत है.

वहीं, मुठभेड़ में घायल उग्रवादी लल्लू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दो अन्य उग्रवादी विकास पासवान और एक नाबालिग को भागने के क्रम में पकड़ा गया. नक्सलियों के पास से एके-47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किये गये हैं. पलामू के एसपी इंद्रजीत महथा मुठभेड़स्थल पर पहुंचे. उनके नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. काला पहाड़ पंचायत के हिंसागडुंडुर जंगल में टीपीसी

छतरपुर में मुठभेड़…
के सबजोनल कमांडर निशांत जी और गिरेंद्र जी के दस्ता के रुके होने की जानकारी पुलिस को मिली. इसी सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची, तो टीपीसी उग्रवादियों ने गोली चलानी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी 150 राउंड गोली चलायी. पुलिस के दबाव को देखते हुए टीपीसी के उग्रवादी भाग खड़े हुए. दस्ता में करीब 24 की संख्या में उग्रवादी थे. बाद में सर्च अभियान के दौरान घायल उग्रवादियों को पकड़ा गया.
कोट
गिरफ्तार उग्रवादियों में लल्लू सिंह, विकास पासवान व एक नाबालिग शामिल है. तीनों को घायलावस्था में पकड़ा गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान के दौरान एक एके-47, दो एसएलआर, दो थ्री नट थ्री राइफल और एक मैगजीन बरामद की गयी है. इसके अलावा खाने-पीने का सामान भी उग्रवादी छोड़कर भाग गये. पुलिस अब भी इलाके में सर्च अभियान चला रही है.
इंद्रजीत महथा, एसपी, पलामू
पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र की काला पहाड़ पंचायत के हिंसागडुंडुर जंगल में पुलिस को मिली सफलता
टीपीसी उग्रवादियों के जुटे होने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 150 राउंड गोली चलायी तीन नक्सली पकड़े गये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन