मदनपुर में नहीं हो रहा ऑनलाइन जमीन का दाखिल खारिज, लटके हैं कई मामले

मदनपुर : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधी-अधूरी तैयारी के कारण जमीन का ऑन व ऑफलाइन म्यूटेशन व्यवस्था प्रभावित हो गयी है. इसका कारण हलका में बिजली कंप्यूटर व डाटा ऑपरेटर की असुविधा बतायी जा रही है. साथ ही हलका कर्मचारियों को कंप्यूटर टंकण समेत अन्य संबंधित जानकारियां भी नहीं है. ऑफ व ऑनलाइन […]
मदनपुर : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधी-अधूरी तैयारी के कारण जमीन का ऑन व ऑफलाइन म्यूटेशन व्यवस्था प्रभावित हो गयी है. इसका कारण हलका में बिजली कंप्यूटर व डाटा ऑपरेटर की असुविधा बतायी जा रही है. साथ ही हलका कर्मचारियों को कंप्यूटर टंकण समेत अन्य संबंधित जानकारियां भी नहीं है. ऑफ व ऑनलाइन म्यूटेशन की सुविधा प्रभावित हो जाने से शुक्रवार को थाना में लगनेवाले जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े आनेवाली शिकायतों में तारीख पर तारीख दी जा रही है. तकनीकी खामी की वजह से दाखिल खारिज की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी से लोग परेशान हैं.
एक अप्रैल 2018 से जिले के सभी अंचलों में ऑफलाइन सुविधा को बंद कर ऑनलाइन म्यूटेशन सुविधा शुरू कर दी गयी. बताया जाता है कि इसी दिन से अंचलों में म्यूटेशन की सुविधा बंद हो गयी, ऑनलाइन तो चालू हुआ नहीं ऑफलाइन सुविधा भी बंद हो गयी. गौरतलब है कि एक दिसंबर 2017 से भूमि सुधार विभाग ने इस प्रक्रिया को शुरुआत की थी, तो दावा किया था कि नयी प्रक्रिया के तहत आवेदन करनेवाले जमीन के खरीदार को हर स्टेज की जानकारी मोबाइल पर मिलेगी, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा सका. हल्का कार्यालय का अभाव अधिकतर इलाकों में हल्का कार्यालय का अभाव है. कर्मचारियों को अपने आवास या जुगाड़ किये गये जगह से काम करना पड़ता है. मजबूरन आम लोगों को हल्का कर्मचारी के एजेंट का सहारा लेना पड़ता है. नाम मात्र के लिए कुछ जगह पर हलका कार्यालय है. वह भी जीर्ण शीर्ण अवस्था में है. संचिका, अभिलेख, रोकड़ पंजी, रजिस्ट्री दो ,जमाबंदी वॉल्यूम आदि रखने की सुविधा कर्मचारियों के पास नहीं है. यही कारण है कि जरूरतमंदों को समय पर सही जानकारी नहीं मिल पाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




