सात निश्चय में कोताही पर होगी कार्रवाई : डीएम

Updated at : 24 May 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
सात निश्चय में कोताही पर होगी कार्रवाई : डीएम

हसपुरा : बुधवार को हसपुरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में डीएम राहुल रंजन महिवाल ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखंड में चल रहे सात निश्चय योजना, ओडीएफ व अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की. इसमें दाउदनगर एलआरडीसी राहुल कुमार, बीडीओ वेदप्रकाश, प्रखंड प्रमुख संजय मंडल, सीओ राकेश कुमार, सीडीपीओ संध्या कुमारी, मनरेगा पीओ पंकज […]

विज्ञापन

हसपुरा : बुधवार को हसपुरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में डीएम राहुल रंजन महिवाल ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखंड में चल रहे सात निश्चय योजना, ओडीएफ व अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की. इसमें दाउदनगर एलआरडीसी राहुल कुमार, बीडीओ वेदप्रकाश, प्रखंड प्रमुख संजय मंडल, सीओ राकेश कुमार, सीडीपीओ संध्या कुमारी, मनरेगा पीओ पंकज कुमार, लोहिया स्वच्छता समन्यवयक सुनील कुमार व एलिओ विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

बैठक में जिलाधिकारी ने सात निश्चय योजना और ओडीएफ पर विशेष बल दिया. कहा कि ओडीएफ में तेजी लाने के लिए जल्द पैसे का भुगतान करने, सात निश्चय योजना की पंचायतवार समीक्षा किया. संबंधित मुखिया से काम में आ रही परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली. जिलाधिकारी ने कहा की कार्य में कोताही बरतने वाले बख्शे नहीं जायेंगे. चाहे वे अधिकारी हों, ठेकेदार हों या जनप्रतिनिधि. अगर गड़बड़ी करेंगे तो कार्रवाई होगी.

जनप्रतिनिधियों ने खुल कर रखी अपनी बात
प्रखंड प्रमुख ने आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के चयन में गड़बड़ी के 12 बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया, जिसमें प्रमुख रूप से पीरू के नवसृजित डिहुरी केंद्र में आवेदक द्वारा अपनी छोटी बहन का प्रमाण पत्र लगाने सहित अन्य केंद्रों पर गड़बड़ी के संबंध में आवेदन दिया. मुखिया राजकुमार, पूनम देवी, नागेंद्र कुमार, संतोष शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, उमेश्वरी सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अबरार अहमद विनीत शर्मा ने सिंचाई, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भूमि के अभाव में बंद है व दूसरे विद्यालय में समायोजित करने के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया. हसपुरा में बाइपास निर्माण, नल-जल योजना में ठेकेदार की लापरवाही के कारण एक साल से काम लंबित रखना, पीएमजीवाई सड़क योजना के ठेकेदार द्वारा पाइप उखाड़ने के बाद नहीं लगाने की शिकायत किया. सभी शिकायतों को डीएम ने गंभीरता से लिया. सिंचाई विभाग के अभियंता से बात कर नहरों में अविलंब फॉल निर्माण करने का आदेश दिया. वहीं पीएमजीवाई सड़क योजना के ठेकेदार सुमित कुमार पांडेय पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.
कार्रवाई का डीएम ने दिया आदेश
बैठक में जनप्रतिनोधियों ने शिकायत की कि बीडीसी सहित प्रखंड के किसी भी बैठक में बीईओ अखिलेश कुमार भाग नहीं लेते हैं.
बुधवार की बैठक में भी अनुपस्थित थे.
इस पर डीएम ने बीईओ पर कार्रवाई करने
का प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश
दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन