सात निश्चय व स्वच्छता अभियान को लेकर कर्मचारी बरतें गंभीरता : डीएम
Updated at : 23 May 2018 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

कई अधिकारियों व कर्मियों को लगायी फटकार स्वच्छता के प्रखंड समन्वयक को बर्खास्त करने के का दिया आदेश अंबा : डीएम राहुल रंजन महिवाल ने मंगलवार को कुटुंबा प्रखंड कार्यालय के मनरेगा भवन में सभी अधिकारियों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में सही जवाब नहीं देने वाले कई अधिकारियों व कर्मियों को […]
विज्ञापन
कई अधिकारियों व कर्मियों को लगायी फटकार
स्वच्छता के प्रखंड समन्वयक को बर्खास्त करने के का दिया आदेश
अंबा : डीएम राहुल रंजन महिवाल ने मंगलवार को कुटुंबा प्रखंड कार्यालय के मनरेगा भवन में सभी अधिकारियों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में सही जवाब नहीं देने वाले कई अधिकारियों व कर्मियों को फटकार लगायी और काम में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. काम में लापरवाही पाये जाने को लेकर लोहिया स्वच्छता अभियान के समन्वयक सुमित्रा कुमारी को बर्खास्त करने का निर्देश डीआरडीए डायरेक्टर को दिया. बैठक में सात निश्चय योजना व स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर दिया गया. डीएम ने कहा कि चयनित वार्ड में नाली-गली पक्कीकरण का काम मई माह में हर-घर नल का जल योजना का काम 30 जून तक पूरा कर ले़ं डीएम ने कहा कि समय सीमा में काम पूरा नहीं करनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी.
बैठक के पहले उन्होंने सभी कार्यालयों का घूम-घूम कर निरीक्षण किया. ई किसान भवन में चल रहे विभिन्न कार्यालयों के बारे में जानकारी प्राप्त की. उपस्थित कर्मियों से मिट्टी जांच के नमूना के बारे में पूछताछ की कर्मियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो डीएओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया. सीडीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्र का सतत निरीक्षण करने का निर्देश दिया़ प्रभारी पदाधिकारी पुरुषोत्तम पासवान व बीडीओ लोकप्रकाश को प्रत्येक मंगलवार को सभी विभाग के कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया़
प्रदीप को दिया गया बीएओ का प्रभार: विगत माह से रिक्त बीएओ का प्रभार जनसेवक प्रदीप कुमार सिंह को दिया गया. वह रिसियप पंचायत के पंचायत सचिव है़ं डीएम के निर्देश पर डीएओ राजेश प्रताप सिंह ने यह कार्रवाई की है़
कहां गया 50 क्विंटल मूंग का बीज
कृषि विभाग द्वारा प्रखंड में 50 क्विंटल मूंग के बीज का वितरण किया गया है पर बीज किसे दिया गया और उसकी बुआई कहां की गयी यह किसी को पता नही है़ डीएओ ने कर्मियों से मूंग वितरण की सूची की मांग की है़ किसानों कीमाने तो यदि इसकी जांच सही से की गयी तो हकीकत सामने आयेगी़
वार्ड सदस्यों पर हो सकती है कार्रवाई
डीएम ने कहा कि पिपरा बगाही के चयनित वार्ड के वार्ड सदस्यों द्वारा वित्तीय प्रतिवेदन नहीं दिया गया है. इससे पैसा गबन करने की आशंका प्रतीत होती है. उन्होंने वरीय प्रभारी पदाधिकारी पुरुषोत्तम पासवान व बीडीओ लोकप्रकाश को जांच करने का निर्देश दिया है. डीएम ने कहा कि यदि गड़बड़ी मिलती है तो एफआईआर दर्ज करायी जायेगी.
बीईओ व सीओ से मांगा स्पष्टीकरण
सीडीपीओ व पर्यवेक्षिका का वेतन बंद करने का आदेश कार्य में लापरवाही को लेकर डीएम ने सीओ अनिल कुमार व बीईओ पुरुषोत्तम पासवान से स्पष्टीकरण मांगा की है. इसके साथ हीं सीडीपीओ आशा कुमारी व पर्यवेक्षिका ज्योति कुमारी का वेतन बंद करने का आदेश दिया. बीईओ संडा पंचायत में शौचालय निर्माण के प्रभारी बनाये गये है़ं उनसे जब डीएम ने उक्त पंचायत का लक्ष्य पूछा तो नहीं बता सके. उन्होंने निरीक्षण के दौरान केंद्र के युवाओं को इसका लाभ लेने की बात कही. डीएम ने बच्चों से कई सवाल भी पूछे और उन्हें आवश्यक सुझाव भी दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




