बालू लदे ट्रक से कुचल कर युवक की मौत, नाराज ग्रामीणों ने थाने पर पथराव कर वाहनों को फूंका

औरंगाबाद : बारुण थाना क्षेत्र के बारुण-नबीनगर मुख्य पथ के झूमर डिहरा गांव के समीप बालू लदे वाहन से गुरुवार की सुबह कुचल जाने के कारण एक युवक की मौत हो गयी. मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजन के साथ मिल कर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी […]
औरंगाबाद : बारुण थाना क्षेत्र के बारुण-नबीनगर मुख्य पथ के झूमर डिहरा गांव के समीप बालू लदे वाहन से गुरुवार की सुबह कुचल जाने के कारण एक युवक की मौत हो गयी. मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजन के साथ मिल कर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. लोगों का कहना था कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में अवैध गाड़ियां बालू से ओवरलोड होकर गुरती है, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए ना तो जिला प्रशासन कोई कार्रवाई करता है और ना ही पुलिस प्रशासन. ऐसे में हमेशा यहां पर ग्रामीण हादसे का शिकार होते रहते हैं. आक्रोशितों द्वारा सड़क जाम करने से बारुण-नबीनगर मुख्य पथ पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया.
वहीं, मौत की सूचना मिलते ही बारुण थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने पर लाने लगी. पुलिस द्वारा शव उठाये जाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और जमकर पत्थरबाजी की. किसी तरह मामले को शांत कर शव लेकर पुलिस थाने पहुंची. उसके बाद कुछ और आक्रोशित अन्य ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और थाने को घेर कर पत्थरबाजी शुरू कर दी. बताया जाता है कि लोगों के आक्रोश एवं पत्थरबाजों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की. हालांकि, फायरिंग की पुष्टि अधिकारी स्तर से नहीं की गयी है.
इस संबंध में एसडीपीओ सदर ने बताया कि वाहन दुर्घटना के बाद हुई मौत को लेकर ग्रामीणों के द्वारा थाने का घेराव किया गया था, लेकिन स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. इधर, आक्रोशितों ने थाने के बाहर खड़े वाहन में आग लगा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




