आठवीं के छात्र ने शिक्षक पर लगाया गर्दन नोचने का आरोप
Updated at : 12 May 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल का मामला औरंगाबाद नगर : जिला मुख्यालय के डीएवी पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र आशुतोष कुमार के गर्दन पर विद्यालय के लालदेव नामक शिक्षक द्वारा नाखून से जख्म उकेर दिये जाने का मामला सामने आया है. इससे संबंधित शिकायत छात्र के पिता जयशंकर सिंह (निवासी पीएचडी कॉलोनी) ने नगर थाना […]
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल का मामला
औरंगाबाद नगर : जिला मुख्यालय के डीएवी पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र आशुतोष कुमार के गर्दन पर विद्यालय के लालदेव नामक शिक्षक द्वारा नाखून से जख्म उकेर दिये जाने का मामला सामने आया है. इससे संबंधित शिकायत छात्र के पिता जयशंकर सिंह (निवासी पीएचडी कॉलोनी) ने नगर थाना पुलिस से की है. उन्होंने कहा है कि उनका पुत्र आशुतोष कुमार विद्यालय में पढ़ता है .बिना किसी कसूर के उक्त शिक्षक ने अपने नाखून से उसका गर्दन नोच दिया, जिससे वह काफी डरा सहमा हुआ है . इस तरह की भविष्य में कोई गलती किसी छात्र के साथ ना हो इसके लिए थाना को सूचना दी गयी है. इधर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है . विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र सिंह से मोबाइल पर पक्ष जानने का प्रयास किया गया उन्होंने कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है लेकिन इस तरह की घटना हुई है, तो वह छात्र के पिता से बात करेंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की गलती न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




