औरंगाबाद : बाइक से टकराया पिकअप वैन, एक की मौत, दो घायल

Updated at : 07 May 2018 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : बाइक से टकराया पिकअप वैन, एक की मौत, दो घायल

हसपुरा : थाना क्षेत्र के पचरूखिया-खुदवां सड़क पर बेगी नाला के पास पिकअप वैन से एक बाइक की टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक चालक सहित उस पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया, जिसमें एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. […]

विज्ञापन
हसपुरा : थाना क्षेत्र के पचरूखिया-खुदवां सड़क पर बेगी नाला के पास पिकअप वैन से एक बाइक की टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक चालक सहित उस पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया, जिसमें एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. मृतक की पहचान अलपा गांव के विद्यानंद कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 21 वर्ष के आसपास है.
वहीं, घायलों में अलपा गांव के ही विष्णुदेव कुमार और चंदन कुमार हैं. चंदन कुमार को बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. घटना की जानकारी पाकर एसआई रहमतुल्ला पहुंचे. हालांकि मौके पर खुदवां थाने की पुलिस भी पहुंची हुई थी. पुलिस ने मृतक विद्यानंद कुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा. गंभीर रूप से घायल युवक विष्णुदेव कुमार ने बताया कि बैंक से पैसा निकालने पचरूखिया गये थे. वहां पैसा नहीं मिला तो संसा गांव चले गये और वहां बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र से 30 हजार रुपया लेकर घर लौट रहे थे. पचरूखिया में तीनों ने चौमिंग खायी, जब अपनी बाइक से चलने लगे, तो विद्यानंद बाइक चलाने लगा. जैसे ही बेगी नाला के पास पहुंचे सामने से आ रहे पिकअप वैन ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया व फरार हो गया. आसपास के लोग दौड़े और अस्पताल पहुंचाया. विष्णुदेव ने बताया कि दुर्घटना के बाद उनका पर्स, बैंक से निकाले रुपया, एटीएम, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस सभी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन