जल्द पकड़े जायेंगे अपराधी

औरंगाबाद/हसपुरा : एक मई को हसपुरा बाजार में दिनदहाड़े जेवर दुकान से हुई 10 लाख की लूट व एक व्यक्ति की पिटाई से हुई मौत के बाद गुरुवार को मगध प्रक्षेत्र के डीआईजी विनय कुमार, एसपी डाॅ सत्यप्रकाश हसपुरा बाजार पहुंचे. इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने हसपुरा थाना पहुंच कर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक […]
औरंगाबाद/हसपुरा : एक मई को हसपुरा बाजार में दिनदहाड़े जेवर दुकान से हुई 10 लाख की लूट व एक व्यक्ति की पिटाई से हुई मौत के बाद गुरुवार को मगध प्रक्षेत्र के डीआईजी विनय कुमार, एसपी डाॅ सत्यप्रकाश हसपुरा बाजार पहुंचे. इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने हसपुरा थाना पहुंच कर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया. इसके बाद डीआईजी स्वर्ण व्यवसायी राजकुमार की दुकान पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन करते हुए पूछताछ की.
इस दौरान डीआईजी ने कहा कि इस लूटकांड में जो भी अपराधी शामिल होंगे, उसका खुलासा पुलिस जल्द कर लेगी. इसके लिए वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है, जो लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस लूटकांड में निर्दोष नहीं फंसेंगे और दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जायेंगे. डीआईजी ने कहा इस मामले को वह खुद अपने स्तर से देख रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि भीड़ ने कानून को हाथ में लिया है. आगे से ऐसा नहीं करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




