बंधे शव को लेकर दौड़ती रही मालगाड़ी

Updated at : 04 May 2018 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
बंधे शव को लेकर दौड़ती रही मालगाड़ी

जाखिम में हुई पोस्टमार्टम की व्यवस्था, मुगलसराय से चली थी ट्रेन औरंगाबाद नगर : गुरुवार को गया-मुगलसराय रेलखंड पर एक मालगाड़ी ट्रेन से बंधा एक शव बरामद हुआ. विभिन्न स्टेशनों से यह मालगाड़ी शव लेकर गुजरती रही, लेकिन इसे उतारकर पोस्टमार्टम सहित अन्य प्रक्रिया को पूरा करने की जहमत किसी ने नहीं उठायी. यही कारण […]

विज्ञापन

जाखिम में हुई पोस्टमार्टम की व्यवस्था, मुगलसराय से चली थी ट्रेन

औरंगाबाद नगर : गुरुवार को गया-मुगलसराय रेलखंड पर एक मालगाड़ी ट्रेन से बंधा एक शव बरामद हुआ. विभिन्न स्टेशनों से यह मालगाड़ी शव लेकर गुजरती रही, लेकिन इसे उतारकर पोस्टमार्टम सहित अन्य प्रक्रिया को पूरा करने की जहमत किसी ने नहीं उठायी. यही कारण रहा कि अनुग्रह नारायण स्टेशन और फेसर स्टेशन पर लोगों ने हंगामा किया, जिसके बाद आगे जाखिम रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रोका गया. यहां पर शव के बारे में जानकारी जुटायी जाने लगी.
हालांकि इसके बारे में कोई भी कुछ भी बताने को तैयार नहीं था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीसरे और दूसरे नंबर की बोगी के बीच में जोड़ने वाली कप्लिंग में शव को बांधा गया था. हाथ और पैर उजले रंग के गमछे से बांध दिये गये थे. युवक की हत्या कर उसे छिपाने के उद्देश्य से इस तरह से शव को ठिकाने लगाया गया होगा. जांच के क्रम में पता चला कि उक्त मालगाड़ी मुगलसराय से चली और दर्जनों स्टेशनों को पार कर जाखिम स्टेशन पर पहुंची, तब जाकर शव को उतारने की
व्यवस्था हुई.
डेहरी में ड्राइवर को पता चला कि बोगी में बंधा है शव : इस संबंध में जाखिम के स्टेशन प्रबंधक एसके सिन्हा ने बताया कि मुगलसराय से मालगाड़ी चली थी और डेहरी में रुकने पर चालक को कुछ लोगों ने इसकी जानकारी दी कि गाड़ी में शव बंधा है, लेकिन उसे वहां नहीं उतारा गया. इसके बाद ट्रेन फेसर स्टेशन पर पहुंची जहां आरपीएफ की व्यवस्था नहीं होने के कारण मालगाड़ी आगे बढ़ गयी. फेसर स्टेशन पर करीब 7:20 बजे मालगाड़ी पहुंची थी. एक घंटा रुकने के बाद मालगाड़ी आगे बढ़ गयी. जाखिम स्टेशन पर रोक कर इसकी जानकारी आरपीएफ को दी गयी, जहां शव को उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया. स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि यह एक तरह का कंटेनर है, जिसमें माल भरा हुआ है. इसकी जानकारी वरीय स्तर पर भी दे दी गयी है. वहीं, सोननगर रेल थानाध्यक्ष केके सिंह ने कहा कि युवक कहां का रहनेवाला है और किस स्टेशन पर इसे बांधा गया पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है. घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन