ePaper

मालगाड़ी ट्रेन से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस

Updated at : 03 May 2018 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
मालगाड़ी ट्रेन से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस

औरंगाबाद: जिले के गया-मुगलसराय रेलखंड पर अवस्थित फेसर स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी ट्रेन से एक अज्ञात युवक का शव मिला है. युवक का शव ट्रेन में बंधा हुआ था, जिससे प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर ट्रेन में बांध दिया गया है. खड़ी मालगाड़ी में शव मिलने की सूचना से इलाके में […]

विज्ञापन

औरंगाबाद: जिले के गया-मुगलसराय रेलखंड पर अवस्थित फेसर स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी ट्रेन से एक अज्ञात युवक का शव मिला है. युवक का शव ट्रेन में बंधा हुआ था, जिससे प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर ट्रेन में बांध दिया गया है. खड़ी मालगाड़ी में शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है.

इस संबंध में जानकारी उस समय हुई, जब गुरुवार की सुबह लोग मालगाड़ी की ओर से गुजरे. एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, मालगाड़ी ट्रेन डिहरी कि ओर से आयी और स्टेशन पर खड़ी थी. स्टेशन पर घुमने के दौरान देखा गया कि एक व्यक्ति ट्रेन में सोया हुआ है. पास जाकर जब देखा गया, तो पाया गया कि युवक मृत है और उसे ट्रेन में कमर तथा हाथ-पैर बांध दिया गया है. धीरे-धीरे इसकी सूचना स्टेशन पर फैल गयी और लोग जमा हो गये. इसके बाद मालगाड़ी में शव होने की सूचना स्थानीय थाने और सोननगर रेलवे पुलिस के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों को दी गयी.

इधर, सोन नगर रेलवे थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है. साथ ही युवक की पहचान के लिए आसपास के सभी स्टेशनों पर सूचना दे दी गयी है. फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन