हसपुरा में 10 लाख के जेवर लूटे, एक ग्राहक को पीट कर मार डाला

हसपुरा : औरंगाबाद जिले के हसपुरा बाजार स्थित कन्हैया लाल ज्वेलर्स एंड ब्रदर्स ज्वेलरी दुकान में मंगलवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने लाखों के जेवरात लूट लिये. दहशत फैलाने के उद्देश्य से बाजार में दो बम भी विस्फोट किये. घटना को अंजाम देने के बाद हवा में हथियार लहराते हुए लुटेरे पचरुखिया की ओर बाइक पर […]
हसपुरा : औरंगाबाद जिले के हसपुरा बाजार स्थित कन्हैया लाल ज्वेलर्स एंड ब्रदर्स ज्वेलरी दुकान में मंगलवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने लाखों के जेवरात लूट लिये. दहशत फैलाने के उद्देश्य से बाजार में दो बम भी विस्फोट किये. घटना को अंजाम देने के बाद हवा में हथियार लहराते हुए लुटेरे पचरुखिया की ओर बाइक पर सवार होकर फरार हो गये.
अपराधियों के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने लुटेरों के शक में दो ग्राहकों को दबोच लिया और उनकी जम कर पिटाई कर दी. इनमें बिंदेश्वरी सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. उनकी पहचान फेसर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी रवि कुमार और कलेर थाना क्षेत्र के हासेडीह गांव के बिंदेश्वरी सिंह के रूप में की गयी. रवि कुमार को गया से पटना रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




