बेटे के साथ मायके जा रही महिला की बाइक से गिर कर मौत

Updated at : 28 Apr 2018 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे के साथ मायके जा रही महिला की बाइक से गिर कर मौत

औरंगाबाद कार्यालय : रफीगंज थाना क्षेत्र के बंचर खुर्द गांव की महिला रुक्मिणि देवी की मौत बाइक से गिरने के बाद हो गयी . घटना शुक्रवार को रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव के समीप की है. देर शाम पुलिस ने महिला के शव की पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की. मिली जानकारी के अनुसार रुक्मिणि […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : रफीगंज थाना क्षेत्र के बंचर खुर्द गांव की महिला रुक्मिणि देवी की मौत बाइक से गिरने के बाद हो गयी . घटना शुक्रवार को रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव के समीप की है. देर शाम पुलिस ने महिला के शव की पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की. मिली जानकारी के अनुसार रुक्मिणि अपने बेटे राजकुमार के साथ बाइक पर बैठ कर भतीजी की शादी में शामिल होने कुटुंबा प्रखंड के नरहर अंबा टोले कुम्हार बिगहा गांव जा रही थी. घेउरा गांव के समीप अचानक असंतुलित होकर महिला बाइक से नीच गिर पड़ी. घायल अवस्था में कुछ लोगों के सहयोग से महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के डाक्टरों ने महिला को मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया. गया जाने के दौरान ही महिला की मौत रास्ते में हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन